सेंधवा
महिला दिवस पर सेवा का संकल्प- निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सेंधवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता का संदेश देते हुए डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा धनवंतरी महिला आरोग्य संस्थान के सहयोग से आदर्श महिला मंडल स्कूल लखन नगर सेंधवा में निःशुल्क का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित 55 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें विशेष रूप से ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच एवं परामर्श निःशुल्क दिया गया। इनमें 11ब्लड शुगर और 9 ब्लड प्रेशर के मरीज मिले। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना तथा समय-समय पर चिकित्सा के जाँच हेतु प्रेरित करना था।



