बड़वानी। पाटीदार समाज बड़वानी द्वारा रंगोत्सव, होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

बड़वानी। पाटीदार समाज बड़वानी द्वारा रंगोत्सव पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिव मंदिर प्रांगण (डिपो) में समाजजनों ने विशेष रूप से सांसद माननीय श्री गजेंद्र सिंह जी पटेल के साथ, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया।
संध्या 5 बजे पैरामाउंट स्कूल प्रांगण में होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती जयंती पाटीदार, श्रीमती वंदना पाटीदार, श्रीमती ज्योति पाटीदार तथा कुमारी प्रियांशी पाटीदार ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक नेतृत्व एवं परिवार तथा समाज के विकास में महिलाओं की समान भागीदारी पर अपने विचार रखे तथा मातृशक्ति का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजजनों के सहयोग से मिष्ठान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें महेश भाई पाटीदार का पैरामाउंट स्कूल प्रांगण उपलब्ध कराने हेतु, मुकेश भाई पाटीदार का सोहन पपड़ी के सौजन्य के लिए तथा छोगालाल भाई पाटीदार एवं हरिओम भाई पाटीदार का रसोई व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।

अंत में पाटीदार समाज बड़वानी के अध्यक्ष श्री दिलीप पाटीदार जेडी सर ने सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।



