खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

चाचरिया में विधायक मोंटू सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई रंग पंचमी

सेंधवा ; रंग पंचमी के पावन अवसर पर गृह ग्राम चाचरिया में सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकला मोंटू सोलंकी ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास के साथ रंग पंचमी मनाई। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने कहा कि रंग पंचमी का पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव के रंग भरने का पर्व है। यह त्योहार लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर खुशियां मनाने और समाज में भाईचारा बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!