सेंधवा। शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवली के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी

जनोदय पंच। सेंधवा। तहसील के प्रतिष्ठित विद्यालय शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवली के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है दिनांक 18 जनवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सैनिक स्कूल रीवा हेतु एनटीए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी इस परीक्षा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवली के पांच छात्रों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जो की विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर ग्राम देवली के सरपंच श्री भाईदास ब्राह्मणे एवं एसएमसी अध्यक्ष लालचंद मेहता, अनिल सोलंकी, जगदीश सेनानी, आधार सेनानी ने प्रधान पाठक श्री सुरेश सोनी एवं समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय के पांच छात्रों नमन ब्राह्मणे, ईश्वर ब्राह्मणे, विजय डुडवे, राज आर्य, पीयूष सेनानी आदि छात्रों ने सफलता हासिल की है, इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लोकेंद्र सोहनी एवं बीआरसी श्री देवेंद्र वर्मा एवं संकुल प्राचार्य श्री सुधीर वैष्णव ने हर्ष व्यक्त किया है।



