सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा शहर में सर्राफा व्यापारियों की बैठक आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

सेंधवा। पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में सेंधवा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सेंधवा शहर में स्थानीय राम मंदिर हॉल में पुलिस प्रशासन द्वारा सर्राफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्री अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता के CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं तथा कैमरों का फोकस दुकान के अंदर के साथ-साथ बाहर सड़क की ओर भी रखा जाए। साथ ही जनसहयोग से प्रमुख चौराहों पर भी CCTV कैमरे लगाने पर जोर दिया गया, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। व्यापारियों को अपनी दुकानों में अनुभवी सुरक्षा गार्ड अथवा चौकीदार रखने तथा सभी कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्ड का पुलिस वेरिफिकेशन (चरित्र सत्यापन) कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि या संदेहास्पद परिस्थिति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी अथवा बीट प्रभारी को सूचना दी जाए। इस दौरान थाना प्रभारी, बीट प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी व्यापारियों को उपलब्ध कराए गए। दुकानों की सुरक्षा के लिए आधुनिक सायरन, मजबूत लॉकर तथा पैनिक बटन सिस्टम जैसे तकनीकी उपाय अपनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में शहर के प्रमुख सर्राफा व्यापारी एवं अन्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!