सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में महिलाओं की अनूठी पहल, स्वास्थ्य-सौंदर्य और सामाजिक जागरूकता पर हुआ कार्यक्रम

सेंधवा में प्रबुद्ध महिलाओं का आयोजन, प्लास्टिक पर रोक और गौ सेवा के लिए किया गया आह्वान

सेंधवा, जनोदय पंच। सेंधवा शहर में पहली बार निवाली रोड स्थित अयोध्या बिहार में प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा समाज हित के कई उद्देश्यों को लेकर सुबह 6:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समाज की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गणेश द्वारा आगामी योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाएं शामिल होती हैं और जाहिर है कि अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य में उनकी विशेष रुचि रहती है। इसी क्रम में सेंधवा शहर की रूपल शर्मा, ब्यूटीशियन द्वारा सौंदर्य बढ़ाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कई उपयोगी टिप्स दिए गए। उन्होंने इसका डेमो भी प्रस्तुत किया, जिसमें मेघा द्वारा सहयोग किया गया। जिला महिला मोर्चा बड़वानी अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा द्वारा उड़ान संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं वर्षा कानूनगो, विमला शर्मा द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान को और गति देने, प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने तथा जरूरतमंदों को कपड़े की थैलियों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के विचार रखे। उन्होंने बताया कि अक्सर प्लास्टिक की थैलियों में लोग कचरा फेंक देते हैं, जिसे खाने से गायें बीमार हो जाती हैं और कई बार उनकी मृत्यु तक हो जाती है, इसलिए इस पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सेंधवा शहर में 19 मार्च 2026 को गौ सेवकों द्वारा आयोजित गौ भंडारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आग्रह किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गीत प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही हंसी-मजाक और ताली बजाने के साथ साइकिलिंग जैसी गतिविधियां भी की गईं। कार्यक्रम में रानी सोनी, वर्षा, पूजा सोनी, वंदना गोयल, सपना, अस्मिता गोयल, टीना गर्ग, रितु गोयल, सीमा छाबड़ा सहित शहर की कई महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा संगीता मित्तल, अनीता, किरण, राधिका, ज्योति, निधि, शिवानी, शिल्की, उमा सहित विभिन्न समाज की महिलाएं भी शामिल हुईं और समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!