एकता के संदेश के साथ बड़वानी पहुँची सरदार पटेल रथ यात्रा, समाजजनों ने किया भव्य स्वागत

बड़वानी; भारत के लौह पुरुषसरदार वल्लभभाई पटेलकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रीय एकता और समाजिक संगठन का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही,सरदार पटेल एकता रथ यात्राका रविवार को बड़वानी नगर में भव्य स्वागत किया गया। यह रथ यात्रा 5 मार्च कोअहमदाबाद से प्रारंभ होकर विभिन्न शहरों से होती हुई बड़वानी पहुंची, जहां पाटीदार समाज द्वारा पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में इसका स्वागत किया गया।
पाटीदार समाज छात्रावास, बड़वानी में आयोजित स्वागत समारोह में समाजजनों ने पुष्पमालाओं, जयघोष और पारंपरिक तरीके से रथ यात्रा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला संगठन तथा सरदार पटेल युवा संगठन के सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान समाज में एकता, संगठन और समृद्धि का संदेश गूंजता रहा।इस एकता रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्यसरदार वल्लभभाई पटेलके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान तथा राष्ट्रीय एकता के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़कर संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत करना भी इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य है।सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत बन सकें।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। समाजजनों ने उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प भी व्यक्त किया।इस अवसर पर पाटीदार समाज छात्रावास बड़वानी के अध्यक्षश्री देवराम पाटीदार, पाटीदार समाज बड़वानी के अध्यक्षश्री दिलीप पाटीदार, श्री सुरेश पाटीदार, श्री छोगालाल पाटीदार, श्री मुकेश पाटीदार, श्री चंदन पाटीदार, श्री सोहनलाल पाटीदारसहित अनेक समाज प्रमुख उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला संगठन और युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनों नेएकता, संगठन और समृद्धिके संकल्प के साथ सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। बड़वानी में आयोजित यह भव्य स्वागत कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनकर सामने आया।



