सेंधवा ईदगाह परिसर में शेष हिस्से का सीमेंट कांक्रीटीकरण शुरू, बकरा ईद तक पूरा होगा ईदगाह परिसर का सीमेंट कांक्रीटीकरण कार्य

सेंधवा। शहर के घोड़ेशाह वली मदनी ईदगाह कमेटी द्वारा ईदगाह परिसर में नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीमेंट कांक्रीटीकरण का कार्य कराया जा रहा है। ईद की नमाज के दौरान नमाजियों के पैरों में कंकड़-पत्थर न चुभें, इसके लिए वर्ष 2023 में ईदगाह परिसर के आधे हिस्से में सीमेंट कांक्रीटीकरण कराया गया था।
कमेटी से जुड़े पूर्व सदर साजिद खान भय्यू भाई ने बताया कि अब ईदगाह परिसर के शेष बचे हिस्से में भी सीमेंट कांक्रीटीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवश्यक निर्माण सामग्री स्थल पर पहुंचाई जा रही है और कार्य की तैयारी की जा रही है। कमेटी के हाजी सफी मंसूरी, हाजी कल्लू मंसूरी, असलम भाई मैकेनिक, हाजी शकील पटेल और गनी भाई इंजीनियर, अस्पाक भाई मुंडा ने बताया कि ईदगाह परिसर के शेष भाग में भी जल्द ही सीमेंट कांक्रीटीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दो माह के भीतर, बकरा ईद तक यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कमेटी से जुड़े हाजी मेहमूद शेख, अनवर ठेकेदार, अजमुददीन शेख ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद पूरे ईदगाह परिसर में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों को समतल और साफ जगह उपलब्ध होगी, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी।



