सेंधवा

वसुतीर्थ कॉलोनी में गणगौर पर्व की धूम, बैंड-बाजे के साथ निकला भव्य बाना

सेंधवा। वसुतीर्थ कॉलोनी में गणगौर पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा बैंड-बाजे के साथ आकर्षक बाना (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भाग लिया। बैंड की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया तथा मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जानकारी के अनुसार, वस्तुतीर्थ कॉलोनी में प्रतिवर्ष गणगौर माता की स्थापना कर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्याम बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर से कॉलोनी तक बैंड-बाजे के साथ बाना लाया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस दौरान डॉ. चंचल मित्तल दूल्हे के रूप में और नेहा गोयल दुल्हन के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बाना में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मीना गर्ग, सुनीता गर्ग एवं कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने सहभागिता निभाई और गणगौर पर्व की परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!