सेंधवा

सेंधवा; गुड़ीपड़वा पर आकाश जल के सहयोग से मंडी के प्याउ का शुभारंभ, किसानों व लोगों को गर्मी में मिलेगा निःशुल्क जल

जनोदय पंच। सेंधवा। गुड़ीपड़वा नववर्ष के अवसर पर किला परिसर स्थित मंडी समिति के प्याउ का आकाश जल के सहयोग से शुभारंभ किया गया। इस पहल में शहर के आकाश जल संचालक राजू चौधरी का सहयोग रहा, जिनकी मदद से मंडी सचिव द्वारा विधिवत रूप से प्याउ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंडी समिति के कैलाश सेंगर, जगदीश ब्राह्मणे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मंडी परिसर में शुरू की गई यह जल सेवा गर्मी के मौसम में आने-जाने वाले नागरिकों और किसानों के लिए राहत का माध्यम बनेगी। यहां आने वाले लोगों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें सुविधा मिल सके।

उल्लेखनीय है कि राजू चौधरी द्वारा पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में मंडी समिति के प्याउ के माध्यम से निःशुल्क जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही वे धार्मिक भंडारों और कथा आयोजनों में भी शीतल पानी की व्यवस्था निशुल्क रूप से करते रहे हैं, जिससे आमजन को लगातार लाभ मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!