खरगोन-बड़वानी

पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा थाना नागलवाडी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

बड़वानी ; दिनांक 25 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना नागलवाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, भवन, मालखाना, रिकॉर्ड कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर थाना स्तर पर संचालित कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही थाना क्षेत्र की अपराध स्थिति की जानकारी लेकर अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस स्टाफ से संवाद कर दैनिक कार्यप्रणाली, अनुशासन, समयबद्धता एवं बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विवेचना अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास करने, स्कूलों, छात्रावासों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नाबालिग बालिकाओं के विवाह पर रोक लगाने हेतु जनजागरूकता बढ़ाने, समझाइश देने एवं सकारात्मक कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करने पर विशेष जोर दिया गया।

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में नियमित पैदल भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अंत में थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान एस डी ओ पी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री माधवसिंह ठाकुर सहित थाने के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!