खरगोन-बड़वानी
बड़वानी; जिला स्तरीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन होगा 28 से 30 मार्च तक

बड़वानी; म.प्र निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं सहपठित नियम 2020 के प्रावधानों का सम्यक रूप से पालन हेतु 28 से 30 मार्च तक प्रातः 10 बजे से शाम के 6 बजे तक जिला स्तरीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन दशहरा मैदान बड़वानी (एकीकृत मा.वि.क्र.09 बड़वानी के समीप) किया जा रहा है।



