सेंधवा
महिला मंडल ने सत्यनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

जनोदय पंच। सेंधवा। सत्यनारायण मंदिर में आज राम जन्मोत्सव मनाया गया रामनवमी के पावन पर्व पर सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ में यह पर्व मनाया भजन कीर्तन करके 12 बजे भगवान की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सत्यनारायण महिला मंडल द्वारा यह आयोजन रखा गया था आरती मे मंडल की तरफ से प्रसाद वितरण सभी भक्तों को किया गया। मंडल अध्यक्ष चंदा अग्रवाल आरती दीदी किरण तायल सुप्रिया वैद्य हर्षा शर्मा संगीता मित्तल चांदनी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



