सेंधवा में आयोजित हुआ एक दिवसीय कराते (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण शिविर

सेंधवा/बड़वानी।सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स एकेडमी इंडिया, सेंधवा एवं विश्व नारी सेवा संस्थान, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कराते (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में 5 से 16 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक सेंसई सुमित चौधरी (ब्लैक बेल्ट 4 डेन) द्वारा प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता निशा शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुप्रिया वैद्य, संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष मनीषा जोशी, संभाग उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जिला सहसचिव अनुराधा कुलकर्णी, जिला संरक्षक कमला शर्मा, जिला साहित्य प्रकोष्ठ मंजुला शर्मा, जिला राजनीतिक प्रकोष्ठ मेधा एकडी, राजनीतिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी अध्यक्ष ललिता शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष पूजा ठक्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक सेंसई सुमित चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।



