प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजनांतर्गत ग्राम वाकी गोई में पहला सोलर पंप की स्थापना

बड़वानी; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य उत्थान महाभियान(कुसुम) योजना का घटक (ब) प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सुर्य योजना के नाम से लागू की गयी है। योजनांतर्गत सिंचाई प्रयोजन के लिए कृषकों की कृषि भूमि पर 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप स्थापना की जायेगी । जिले में वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा बनाए गये पोर्टल के माध्यम से योजना के तहत जिलें में कुल 1397 किसानों का पंजीयन किया गया जिसमें से 540 किसानो के द्वारा कृषक अंश जमा करने पर कार्यादेश (स्वीकृती) जारी किये गये है । जिले में 540 किसानों के खेतों पर सोलर पंप स्थापित किये जावेगे । 301 किसानों की ऋण स्वीकृति के आधार पर आगामी 01 माह में सोलर पंप स्थापित किया जावेगा । सोलर पंप लगाने पर किसानों को 90 प्रतिशत तक का अनुदान एवं 10 प्रतिशत कृषक अंश राशि जमा की जाना है । इस वर्ष जिले में कृषकों द्वारा 3 एचपी पर 20968/- रू. कृषक अंश राशि, 5 एचपी पर 30289/- रू. कृषक अंश राशि एवं 7.5 एचपी पर 41537/- रू. कृषक अंश राशि जमा की गई ।

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के द्वारा गुरुवार को विकासखण्ड सेंधवा के ग्राम वाकी गोई में कृषक श्रीराम पिता धनसिंग सोलंकी के यहा सोलर पंप स्थापना का अवलोकन किया गया । कलेक्टर द्वारा किसान को कुऑ रिचार्ज पिट बनाने की सलाह दी गई। साथ ही तिलहन मिशन योजनान्तेर्गत तिल बीज का निःशुल्क वितरण किया गया । अवलोकन के दौरान श्री आशीष अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सेंधवा, श्री के.सी.वास्केल उप संचालक कृषि बडवानी, श्री व्हीस.एस.बौद्ध अनुविभागीय कृषि अधिकारी सेंधवा, श्री मनीष पांडे तहसीलदार सेंधवा, श्री भारतसिंह पटेल प्र.व.कृ.वि.अ.सेंधवा, श्री मुकेश गोस्वा मी बीटीएम, पटवारी व कृषि विस्तार अधिकारी तथा कृषक आदि उपस्थित रहे ।
क्या है प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना
भारत सरकार की कुसुम-ब योजना को प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना नाम से 24 जनवरी 2025 से लागू किया गया है। इसका क्रियान्वयन राज्य में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत सोलर पंप लगाने पर किसानों को 90 प्रतिशत तक का अनुदान एवं 10 प्रतिशत कृषक अंश राशि जमा किये जाने का प्रावधान है। सोलर पंप की स्थापना से विद्युत पंपों को विद्युत प्रदाय के लिए राज्य सरकार पर अनुदान के भार को सीमित किया जा सकेगा एवं विद्युत वितरण कम्पनियों की वितरण हानियों को कम किया जा सकेगा।
किसानों भाईयों से अपील की जाती है कि आगामी वर्ष 2026-27 हेतु जिले के अस्थोई कनेक्शान धारक किसान सोलर पंप स्थापना हेतु पंजीयन करा सकते है एवं योजना का लाभ ले सकते है । पंजीयन करने हेतु किसानों के लिए विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर पंजीयन करा सकते है ।



