सेंधवा

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट सवारों पर कसा शिकंजा, मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर की गई वैधानिक कार्रवाई

सेंधवा; शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई बुलेट मोटरसाइकिलें रोकी गईं जिनमें कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा अवैध साइलेंसर जब्त कर पुलिस कब्जे में लिए गए।

थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को गंभीर असुविधा होती है तथा यह ध्वनि प्रदूषण का प्रमुख कारण है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि वे कंपनी द्वारा निर्धारित मानक अनुसार साइलेंसर का ही उपयोग करें।

सेंधवा शहर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!