बड़वानी: पुलिस प्रीमियर लीग का फाइनल, परेड ग्राउंड में रोमांचक मुकाबला, पुलिस खेल महोत्सव में फाइनल मुकाबला सम्पन्न, युवाओं को मिला संदेश
महेंद्र कुमार जैन ने टॉस उछालकर किया फाइनल मैच का शुभारंभ, पानसेमल और सेंधवा ग्रामीण टीम के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

जनोदय पंच | बड़वानी ; बड़वानी में पुलिस प्रीमियर लीग के तहत एसपी क्रिकेट कप का फाइनल परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। महेंद्र कुमार जैन ने टॉस उछालकर मैच शुरू किया। पानसेमल और सेंधवा ग्रामीण के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दर्शकों का उत्साह देखने मिला।
12 अप्रैल 2026 को बड़वानी में जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया दृ खेलें युवा 2026” के अंतर्गत प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग में एसपी क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार जैन ने पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल की मौजूदगी में टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ किया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एल.डी. सोलंकी, रेखा आर. चंद्रवंशी, मानवेंद्र पवार, महेंद्र सिंह रावत, राजश्री भार्गव, पुष्पेंद्र भार्गव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमूल मंडलोई सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
रोमांचक रहा मुकाबला
फाइनल मैच थाना पानसेमल और ग्रामीण सेंधवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ग्रामीण सेंधवा ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। थाना पानसेमल ने कप्तान मंशाराम वगेन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, वहीं सेंधवा ग्रामीण टीम ने भी कड़ा मुकाबला पेश किया।

कार्यक्रम में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में प्रियंका आवस्या, आरती अहिरवाल, आरती गोयल, दीपिका गोयल, रीना सोलंकी, प्रियंका बामन, कामिनी सिरले, आंचल चौहान, संतोषी चौहान, वर्षा चौहान, नीलम डावर की सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजन में सहयोग
आयोजन में सुनील मदन लाल शर्मा (मनोरमा हॉस्पिटल), आयुष पाटीदार (योगेश्वर कॉलेज), विक्रम यादव (कॉन्ट्रेक्टर) और अनिल जोशी का सहयोग रहा। अंपायर की भूमिका कालीचरण तिवारी, राजा परिहार, विक्रम सिसोदिया, गितेश यादव ने निभाई। खेल प्रशिक्षक के रूप में ललिता रोकेडे और मढ़ी सोलंकी का योगदान रहा।
इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा, एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया, रक्षित निरीक्षक चेतन सिंह बघेल, बलजीत सिंह बिसेन, ओमप्रकाश चांगोड, मंसाराम वेगन, नारायण रावल सहित पुलिस परिवार के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

खेल भावना को बढ़ावा
जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें नशे और अपराध से दूर रखना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति से आयोजन को भव्य रूप मिला।



