बड़वाह। 14 अप्रैल को मनाया जाएगा वैशाखी का त्यौहार…बच्चों द्वारा गतके की कलाबाजियों का होगा प्रदर्शन….

कपिल वर्मा बड़वाह। 14 अप्रैल को स्थानीय सिक्ख समाज द्वारा वैशाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी तारतम्य में तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत हुई।
समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहेब आरम्भ हुए, पाठ की सेवा सरदार हरजीत सिंह भाटिया के परिवार द्वारा करवाई जा रही है। 13 अप्रैल को अल सुबह पर प्रभात फेरी का आयोजन होगा, प्रभात फेरी गुरुद्वारे से आरम्भ होके विभिन्न मार्गों से होते हुए, बड़वाह गुरुद्वारा साहेब पहुंचेगी।
उपरांत गुरुद्वारा साहेब में सरदार सुरजीत सिंह भाटिया परिवार द्वारा निशान साहेब के चोले की सेवा होगी, उपरांत समाज के छोटे छोटे बच्चों द्वारा गतके की कलाबाजियों का प्रदर्शन होगा। सचिव सरदार पर परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया 14 अप्रैल को मुख्य आयोजन होंगे, सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहेब का समापन होगा।
उपरांत भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन किया जायेगा, उपरांत इंदौर से पहुंच रहे भाई राजेंदर सिंह के जत्थे द्वारा गुरु का जस गायन किया जाएगा। इसी प्रकार शाम को भी विशेष दिवान सजेगा, जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह खन्ना वालो की और से गुरुजी का जस गायन करते हुए वैशाखी पर्व का महत्व बताया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने दी। समिति के जितेंदर सिंह, इकबाल सिंह,रविंदर सिंह,रघुबीर सिंह, बलजीत सिंह ने सभी से हर कार्यक्रम में तन मन धन से भाग लेने की अपील की है।



