सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। बाबासाहेब की 135वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सेंधवा। भारत रत्न एवं संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर साढ़े 11 बजे नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संविधान आज देश की एकता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। वहीं नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल पवार, सुरेश गर्ग, छोटू चौधरी, प्रकाश निकुम, विवेक छाबड़ा, सुनील शर्मा, हुकुम पवार, सचिन शर्मा, रामेश्वर पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!