बड़वाह। वैशाखी के त्यौहार के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आयोजनों का हुआ समापन…बच्चों ने गतके की कलाबाजियों का किया हैरत अंगेज़ प्रदर्शन…

कपिल वर्मा बड़वाह। वैशाखी के त्यौहार के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आयोजनों का समापन गुरुवार को हुआ। गुरु सिंघ सभा बड़वाह समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने बताया कि वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आयोजनों का समापन मुख्य दिवस मुख्य कार्यक्रमों के साथ हुआ।
सचिव सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि प्रथम दिवस श्री अखंड पाठ साहेब आरम्भ हुए थे, द्वितीय दिवस 13 अप्रैल को अल सुबह प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। प्रभात फेरी गुरुद्वारे से आरम्भ होके विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़वाह गुरुद्वारा साहेब पहुंची।
जिसके बाद गुरुद्वारा साहेब में सरदार सुरजीत सिंह भाटिया परिवार द्वारा निशान साहेब के चोले की सेवा की गई थी। उसके साथ ही समाज के छोटे छोटे बच्चों द्वारा गतके की कलाबाजियों का हैरत अंगेज़ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन को देखकर समाज के हर सदस्य को गर्व महसूस हुआ।

सचिव सरदार गुलबीर सिंह एवं मीडिया प्रभारी सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्य आयोजन हुए। सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहेब का समापन हुआ, उपरांत भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया, उपरांत इंदौर से पहुंचे भाई राजेंदर सिंह के जत्थे द्वारा गुरु का जस गायन किया गया।
इसी प्रकार शाम को भी विशेष दिवान सजेगा। जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह खन्ना वालो की और से गुरु जी का जस गायन करते हुए वैशाखी पर्व का महत्व बताया जाएगा।
समिति के हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंदर सिंह, इकबाल सिंह, रविंदर सिंह, रघुबीर सिंह, बलजीत सिंह, अरविंद सिंह,जसराज सिंह ने कार्यक्रमो में तन मन धन से भाग लेने वाली संगत का आभार माना।



