खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में 4.60 लाख की चोरी का खुलासा, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीक से ट्रैक कर आरोपियों को पकड़ा

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान,  बांसवाड़ा से दबिश देकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

जनोदय पंच सेंधवा में 14 फरवरी को कृषि दुकान में हुई 4.60 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर 24080 रुपये और चेक बरामद किया गया कार्रवाई जारी है

सेंधवा में 14.02.2026 को फरियादी रितिक पिता राधेश्याम पटेल की नया बस स्टैंड चौराहे स्थित कृषि सामग्री की दुकान में अज्ञात चोरों ने साइड की लोहे की फ्रेम में लगे कांच को तोड़कर प्रवेश किया। आरोपी करीब 4,60,000 रुपये नगद और एक चेक चोरी कर ले गए। मामले में थाना सेंधवा शहर में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 331(4), 305-ए बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच और साइबर सेल की भूमिका

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके मूवमेंट को ट्रैक किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान भाग गए हैं।

राजस्थान से गिरफ्तारी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम को राजस्थान रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस थाना भुगंडा, जिला बांसवाड़ा के सहयोग से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उदयलाल उर्फ उदिया उर्फ उदा पिता कचरू चारकोटा निवासी लक्ष्मणगढ़ झरी थाना भुगंडा जिला बांसवाड़ा और दिलीप पिता तोलिया मइड़ा निवासी ग्राम पीपलवा पीपलोद थाना कोतवाली जिला बांसवाड़ा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई राशि में से 24,080 रुपये नगद और एक चेक बरामद किया गया है। शेष राशि के संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी सेंधवा शहर दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में मनीष सोलंकी, संजय पाटीदार, नीरज डांगरे, सुरेश बडोले तथा साइबर सेल से रितेश खत्री, योगेश पाटिल, मड़िया डावर और अर्जुन नरगावे की भूमिका रही। थाना भुगंडा, जिला बांसवाड़ा पुलिस का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!