सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में ऑपरेशन हवालात के तहत दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, एक साल से फरार आरोपी भी गिरफ्तार

सांगली से चेक बाउंस मामले का वारंटी गिरफ्तार,  एक वर्ष से फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

जनोदय पंच सेंधवा में ऑपरेशन हवालात के तहत पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया एक आरोपी को महाराष्ट्र के सांगली से पकड़ा गया जबकि दूसरा एक वर्ष से फरार था दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है कार्रवाई जारी है

सेंधवा में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन हवालात” के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

सांगली से स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तीन मामलों में फरार स्थायी वारंटी वैभव पिता सुरेश गवली, निवासी यशवंतनगर, सांगली (महाराष्ट्र) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार था और अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। उसके विरुद्ध तीन स्थायी वारंट लंबित थे।

तकनीकी सूचना और दबिश

सटीक मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के महाराष्ट्र में होने की पुष्टि की गई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और सेंधवा लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक अन्य स्थायी वारंटी दीपक पिता गिनिया डावर, निवासी भूरापानी, चौकी बिजासन, थाना सेंधवा ग्रामीण को भी गिरफ्तार किया। आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और पुलिस से बचता फिर रहा था।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में संतोष पाटीदार, श्यामगुण मिश्रा, विशाल पाटिल, योगेश पाटिल तथा भूरेसिंह वास्कले, अश्विन शर्मा, रेवाराम अछाले और सालिकराम चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!