सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
पलसूद-राजपुर। आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों की मौत

पलसूद-राजपुर। क्षेत्र के ग्राम मंडवाड़ी (निहाली) में रविवार रात करीब 9 बजे तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से किसान सलु पिता अनाज्या बरडे के दो बैलों की मौत हो गई। घटना के समय मौसम अचानक बिगड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली सीधे घर के बाहर आंगन में बंधे बैलों पर गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पलसुद भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत और निहाली के पूर्व सरपंच ने संबंधित ग्राम पटवारी, तहसीलदार तथा पुलिस चौकी प्रभारी बालसमूद को जानकारी दी। प्रशासन से मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।




