सेंधवा में सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
पूजन, दीप प्रज्वलन और सामूहिक पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों की प्रस्तुतियों और सहभोज के साथ संपन्न हुआ आयोजन

जनोदय पंच सेंधवा; सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूजन, सामूहिक पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सहभोज आयोजित हुआ। समाजजनों की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें महिला मंडल और बच्चों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
सेंधवा समाज संरक्षक अरुण ठक्कर, गोपाल उपाध्याय, परामर्शदाता उमेश जोशी, महेश मंडलोई, वरिष्ठ राकेश दवे एवं प्रवीण ठक्कर के मार्गदर्शन में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज सेंधवा द्वारा आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ए.बी. रोड स्थित अग्रवाल मिडवे पर धूमधाम से मनाया गया।
पूजन और सामूहिक पाठ
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम एवं औदीच्य समाज के आराध्य गोविंद माधव देव के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिला मंडल द्वारा रुद्राष्टक का पाठ एवं सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद समाज का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। आयोजन में बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रस्तुत किए गए। फैंसी ड्रेस में भगवान परशुराम के वेश में दर्शन शैलेंद्र जोशी ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

सहभोज और उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में समाज बंधुओं द्वारा सहभोज किया गया। आयोजन में सुधीर ठक्कर, संजय ठक्कर, अजय दवे, विकास पंडित, आलोक ठक्कर, प्रखर शर्मा, अजय ठक्कर, आशीष जोशी, विन्देश मंडलोई, पंकज जोशी, शैलेंद्र जोशी, धीरज जोशी, प्रकाश ठक्कर, संजय ठक्कर, पवन ठक्कर, कुशल पंडित, चेतन जोशी, सुमित भट्ट, सौरभ भट्ट, समर्थ जोशी, अंकुर ठक्कर, विकास ठक्कर एवं सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला मंडल कार्यकारिणी उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन प्रणय ठक्कर द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त प्रकाश जोशी ने किया।




