सेंधवामुख्य खबरे

डॉ. कोठारी की पोती गार्गी जोशी ने JEE Mains 2026 में हासिल की 99.626 पर्सेंटाइल, परिवार में खुशी का माहौल

नासिक। JEE Mains 2026 के घोषित परिणाम में नासिक की छात्रा गार्गी जोशी ने 99.626 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के साथ गार्गी ने ऑल इंडिया रैंक (CRL) 6102 हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।

गार्गी जोशी सेंधवा निवासी डॉ. कल्पना कोठारी की दीदी की पोती हैं। गार्गी ने अपनी इस सफलता से पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. कल्पना कोठारी सहित परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

गार्गी की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को प्रमुख कारण माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि परिचितों और शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!