खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

एसपी के आदेश के बाद जिलेभर में नई जिम्मेदारियां तय, कई थानों में बदले प्रभारी

बड़वानी। जिले के पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर-उधर करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के बाद जिले के विभिन्न थानों में नए प्रभारी पदस्थ किए गए हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सौरभ बाथम को रक्षित केंद्र बड़वानी से थाना प्रभारी जुलवानिया बनाया गया है। कावा निरीक्षक मंशाराम वगेन को पानसेमल से राजपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि कावा निरीक्षक नाथूसिंह रणधा को ठीकरी से अंजड़ भेजा गया है। वहीं रेवाराम चौहान को अंजड़ से पानसेमल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उप निरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी को निवाली से सिलावद तथा निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर को नांगलवाड़ी से ठीकरी भेजा गया है। निरीक्षक रामकुमार पाटील को जुलवानिया से नांगलवाड़ी और विक्रमसिंह बामनिया को राजपुर से पलसूद स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक वीर बहादूर सिंह चौहान को सिलावद से निवाली, निरीक्षक सुखलाल भवर को पलसूद से रक्षित केंद्र बड़वानी भेजा गया है। निरीक्षक विनोद कुमार बघेल को यातायात से रक्षित केंद्र तथा सूबेदार रजनी भार्गव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है।

 


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!