सेंधवास्वास्थ्य-चिकित्सा

6 दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर का हुआ समापन

रोटरी क्लब सेंधवा और अग्रवाल समाज महिला मंडल सेंधवा का स्वास्थ्य के प्रति एक और सार्थक कदम

सेंधवा ; रोटरी क्लब सेंधवा और अग्रवाल समाज महिला मंडल सेंधवा के तत्वाधान में राजस्थान की राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान द्वारा सेंधवा के अयोध्या विहार कॉलोनी में एक्युप्रेशर शिविर 21 से 26 अप्रैल तक लगाया गया था जिसमें 125 से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला। राजस्थान से आए डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लिए शरीर के अलग-अलग पॉइंट पर मसाज कर एवं मरीज को बीमारी से संबंधित प्वाइंटों को कैसे एक्यूप्रेशर करे यह बताया गया।
शिविर प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय लगाया जाता था। जिसमें राजस्थान से आए डॉक्टरों द्वारा विभिन्न एक्यूप्रेशर साधनों और आधुनिक तकनीकों की मशीनों द्वारा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कैसे बढ़ाया जा सके और कैसे अपने प्वाइंटों पर मसाज करके हाथ पैर दर्द, घुटने का दर्द, बीपी, शुगर, पेट दर्द, मोटापे का इलाज सहित कई अन्य बीमारियों से संबंधित उपचार बताए गए।

कार्यक्रम में राजस्थान से आए डॉक्टर में कहां की अगर हमारे द्वारा बताए गए प्वाइंटों पर मरीज सही ढंग से एक्यूप्रेशर करता है तो उसको निश्चित ही इस थेरेपी का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के समापन में रोटरी क्लब और महिला मंडल ने राजस्थान से आए डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के गोविंद गोयल, अंकुश गोयल, राजेश तायल, प्रो. कालूराम शर्मा, अरविंद कुशवाह महिला मंडल की सपना गोयल, रितु गोयल, किरण तायल, संगीता मित्तल, ज्योत्सना दीवान, रानी मंगल, उषा तायल, सारिका एरन, मीना अनूप गर्ग, मीना रमेश गर्ग, मनीषा गोयल समाज सेवी मुरारी गोयल उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!