सेंधवामुख्य खबरे

थीगली में 65 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, विकास कार्यों से प्रभावित होकर ली सदस्यता

सेंधवा । क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के सतत जनसंपर्क अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में ग्राम थीगली के पालिया फलिया के 65 युवाओं ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने सभी नव सदस्य युवाओं का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा जन विकास योजनाओं को लेकर लगातार गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, साथ ही क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से भी अवगत करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेता विकास आर्य द्वारा लगातार जनसंपर्क बनाए रखने और ग्रामीणों से जीवंत संवाद स्थापित करने का ही परिणाम है कि ठिगली गांव के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया। यह भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान भाजपा नेता विकास आर्य ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकुम पवार, गणेश राठौड़, सरपंच राजाराम भाई, मेहदगांव सरपंच दरबार सोलंकी, हिरमल ब्रह्माने, प्रकाश ब्रह्माने सहित अनेक ग्रामीणजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!