मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी में भाजपा की बंगाल जीत पर जश्न, श्रीराम चौक पर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने बांटी मिठाई

श्रीराम चौक पर जुटे जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता, जीत पर जताई खुशी, जनकल्याण योजनाओं पर जताया भरोसा

जनोदय पंच। बड़वानी के श्रीराम चौक पर भाजपा की पश्चिम बंगाल जीत का जश्न मनाया गया। सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने मिठाई और झालमुड़ी वितरित की। आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और नेतृत्व में सुरक्षा व जनकल्याण योजनाओं पर विश्वास व्यक्त किया।


श्रीराम चौक पर जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बड़वानी के श्रीराम चौक पर उत्साहपूर्ण जश्न मनाया गया। खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने उपस्थित लोगों को झालमुड़ी और मिठाई वितरित की। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 वर्षों से चल रहा अत्याचार अब बंद होगा:
देशभर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बड़वानी में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई और झालमुड़ी खिलाई। इस मौके पर खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों से चल रहा अत्याचार और महिलाओं पर अत्याचार अब बंद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता के सपने पूरे होंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!