सेंधवा
सेंधवा में महिला मोर्चा ने मनाया जश्न

सेंधवा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल सोमवार को शहर की महावीर कॉलोनी स्थित महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता भट के निवास पहुंचीं। इस दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय को लेकर आपस में चर्चा की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा जिला मंत्री सरला कोठारी भी उपस्थित रहीं। उपस्थित पदाधिकारियों ने भाजपा की जीत को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे संगठन की मजबूती तथा जनसमर्थन का परिणाम बताया। इस अवसर पर महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों के बीच आपसी संवाद के साथ जश्न का माहौल बना रहा।



