मध्यप्रदेशमुख्य खबरे
अशोकनगर: शव वाहन नहीं मिला, परिजन किशोरी का शव पैदल ले गए, स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर
बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने मौके पर की कार्रवाई


मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। 15 वर्षीय मन्तोबाई आदिवासी, निवासी खेरोदा चक्क गांव, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव को बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया था।
शव वाहन न मिलने पर पैदल ले जाना पड़ा शव
पोस्टमार्टम के बाद परिजन घंटों तक शव वाहन का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई। मजबूरन उन्होंने किशोरी के शव को कपड़े में लपेटकर पैदल ही ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है।
कलेक्टर की कार्रवाई और सख्त निर्देश
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर साकेत मालवीय देर रात बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर केयरटेकर को हटाया गया और पोस्टमार्टम इंचार्ज पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।