राजनीतिमुख्य खबरे
भोपाल: विधानसभा चुनाव में दो राज्यसभा सांसदों की हार, तमिलनाडु और केरल में चौंकाने वाले नतीजे
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में मध्यप्रदेश से जुड़े सांसदों की हार ने सबको चौंकाया


देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कई चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश से जुड़े दो राज्यसभा सांसद विधानसभा चुनाव हार गए। ये दोनों सांसद तमिलनाडु और केरल में चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
तमिलनाडु में डॉ एल मुरुगन की हार
राज्यसभा सांसद और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ एल मुरुगन तमिलनाडु की अवनाशी सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें तमिलगा वेट्टी कषगम की प्रत्याशी कमली एस ने 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। मुरुगन दूसरे स्थान पर रहे। डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है।
केरल में जार्ज कुरियन तीसरे स्थान पर
केंद्रीय अल्पसंख्यक व मत्स्य पालन राज्यमंत्री जार्ज कुरियन केरल की कांजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें कांग्रेस के रॉनी के बेबी ने 29,662 वोटों से हराया। कुरियन तीसरे स्थान पर रहे, जबकि केरल कांग्रेस के डॉ एन जयराज दूसरे स्थान पर रहे। जार्ज कुरियन का कार्यकाल 19 जून को समाप्त हो रहा है।