सेंधवामुख्य खबरे

वरला में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

सेंधवा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

तिरमला मोहल्ला वरला निवासी 62 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29-04-2026 की रात्रि करीब 01:30 बजे पड़ोसी भावेश पिता दगडू मोरे उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए मुंह दबा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे महिला को आंख, गाल, नाक, होंठ, कपाल, हाथ और सिर में चोटें आईं। शोर होने पर आरोपी फरार हो गया।

महिला की रिपोर्ट पर थाना वरला में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 79, 331(2), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना में गंभीरता देखते हुए धारा 331(6) और 74 बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था। थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में 05-05-2026 को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। प्रकरण की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!