भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

भोपाल में तबादला नीति पर बड़ा अपडेट, सीएम ने कर दी घोषणा!

कैबिनेट बैठक में तबादला नीति पर चर्चा तेज, व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन को भी मिली मंजूरी

जनोदय पंच। भोपाल में कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने तबादला नीति पर चर्चा करते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि 12 मई के बाद बैन हट सकता है। कर्मचारियों को 15 जून तक आवेदन का मौका मिलेगा, वहीं व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन को भी मंजूरी दी गई।


तबादला नीति पर सीएम का संज्ञान

भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ. यादव ने तबादला नीति पर खुद चर्चा शुरू की और अधिकारियों से पूछा कि नीति कहां है। अधिकारियों ने बताया कि मसौदा तैयार है, लेकिन कुछ बिंदुओं पर चर्चा शेष है। संकेत दिए गए कि 12 मई के बाद बैन हट सकता है और कर्मचारी 15 जून तक तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अगली कैबिनेट में प्रस्ताव और प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति पेश की जाएगी। सीएम ने निर्देश दिया कि मसौदा जल्द प्रस्तुत किया जाए ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो। विभागीय मंत्रियों को अंतर-जिला तबादले की छूट मिलेगी, जबकि प्रभारी मंत्रियों को जिला स्तर पर अधिकार होंगे। ऑनलाइन अनुशंसा-पत्र जारी किए जाएंगे।

व्यापारी कल्याण बोर्ड को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में राज्य स्तरीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे और एमएसएमई मंत्री सहित कई विभागों के अधिकारी व विशेषज्ञ सदस्य बनाए जाएंगे। यह बोर्ड सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु बनेगा तथा दो महीने में काम शुरू करेगा। साथ ही 38,555 करोड़ के विकास कार्यों की निरंतरता को भी स्वीकृति दी गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!