भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

भोपाल में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग, शिवशेखर शुक्ला को नई जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर बदली जिम्मेदारियां, विभागों में नया संतुलन

जनोदय पंच। भोपाल में राज्य सरकार ने देर रात तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग, शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। अरविंद कुमार दुबे को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


तबादलों से बदली जिम्मेदारियां

भोपाल में बुधवार देर रात राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनके पास विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा। अब तक गृह विभाग संभाल रहे शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग, विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ और मुख्य सचिव समन्वय का दायित्व दिया गया है। उनके पास संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

विभागों में नई जिम्मेदारी और समन्वय

शासन ने शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग के साथ संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मानव अधिकार प्रकोष्ठ, विधिक और सतर्कता प्रकोष्ठ तथा मुख्य सचिव समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उन्हें कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष भी बनाया गया है। इससे पहले वे गृह विभाग और अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अरविंद कुमार दुबे को अतिरिक्त प्रभार

अपर सचिव मुख्यमंत्री अरविंद कुमार दुबे को आगामी आदेश तक संचालक जनसंपर्क भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो लंबे समय से रिक्त था। वर्तमान में जनसंपर्क में गणेश जायसवाल भी पदस्थ हैं। 2012 बैच के आईएएस अरविंद दुबे पहले मनीष सिंह की टीम में कार्य कर चुके हैं और नगर निगम भोपाल में अपर कमिश्नर के रूप में पदस्थ रहे हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!