बड़वानी; जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर का किया सम्मान

बड़वानी; जनगणना 2027 अंतर्गत तहसील राजपुर (ग्रामीण) में संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को अनुविभागीय अधिकारी राजपुर एवं तहसीलदार राजपुर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान सर्कल क्रमांक 07 के सुपरवाइजर श्री रविन्द्र राठौड़ को आवंटित एचएलबी क्रमांक 035 की प्रगणक कुमारी निलेश्वरी कर्मा द्वारा कार्य पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। वहीं सर्कल क्रमांक 028 अंतर्गत भ्स्ठ क्रमांक 204 के प्रगणक श्री संतोष भाभर द्वारा द्वितीय स्थान तथा सर्कल क्रमांक 04 के सुपरवाइजर श्री विशाल चौहान को आवंटित एचएलबी क्रमांक 186 के प्रगणक श्री संजय वास्कले द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त प्रगणक श्री शांतिलाल रोमड़े, श्रीमती रजनी धनगर एवं मंगला वर्मा को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं तथा जनगणना कार्य को इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।



