राजनीतिमुख्य खबरेराष्ट्रीय

कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी चुने गए विधायक दल के नेता, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद किया नाम का ऐलान, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह।

जनोदय पंच।कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया। अमित शाह ने उनके नाम की घोषणा की। सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। शाह ने घुसपैठ, हिंसा और कट मनी खत्म करने की बात कही।


विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में च्ड मोदी, अमित शाह समेत छक्। के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

शाह ने ममता सरकार पर साधा निशाना

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए, जिससे विकास की गुंजाइश खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घुसपैठ, हिंसा और कट मनी को समाप्त करेगी तथा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। शाह ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार बनने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का उल्लेख करते हुए इसे भाजपा की वैचारिक यात्रा बताया।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत

56 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया। वे नंदीग्राम सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। वर्ष 2021 में भी उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज की। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के विधायकों की औसत जीत का अंतर 28 हजार वोट रहा। उन्होंने कहा कि 9 जिलों में टीएमसी खाता तक नहीं खोल सकी। वहीं संभावित मंत्रियों में अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली, सजल घोष और स्वपनदास गुप्ता के नाम चर्चा में हैं। आरजीकर पीड़ित की मां को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!