इंदौरउज्जैन, देवास, रतलाममुख्य खबरे

उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल, तड़के भस्म आरती में हुए शामिल

रविवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

जनोदय पंच। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल का जाप किया और पूजा-अर्चना के बाद गर्भगृह में जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।


महाकाल मंदिर पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल

महाकाल लोक निर्माण के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आम भक्तों के साथ क्रिकेटर, अभिनेता, अभिनेत्री, उद्योगपति, सिंगर और राजनेता भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में रविवार तड़के बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए।

अर्जुन रामपाल सुबह तड़के नंदी हॉल में श्रद्धालुओं के बीच बैठे नजर आए। इस दौरान वे बाबा महाकाल का जाप करते हुए भक्तिमय माहौल में लीन दिखाई दिए। मंदिर में सुबह लगभग 2 बजे बाबा महाकाल के पट खोले गए, जिसके बाद पूजन की प्रक्रिया शुरू हुई।

पंचामृत अभिषेक और भस्म आरती में हुए शामिल

मंदिर के पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन कर जलाभिषेक कराया। इसके बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। फिर हरिओम जल अर्पित कर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कपूर आरती और भस्म रमाने की प्रक्रिया के बाद भस्म आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भस्म आरती के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। आरती पूर्ण होने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेककर दर्शन किए और पुजारी के माध्यम से भगवान को जल अर्पित किया। पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाया। इसके बाद अभिनेता ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। अर्जुन रामपाल ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!