राजनीतिमुख्य खबरेराष्ट्रीय

पीएम मोदी की अपील- पेट्रोल-डीजल बचाएं, एक साल तक सोना खरीदने से करें परहेज

रैली में पीएम मोदी बोले- वर्क फ्रॉम होम अपनाएं, मेट्रो से घटाएं ईंधन खर्च

जनोदय पंच। हैदराबाद में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल, गैस और डीजल के उपयोग को कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण दुनियाभर में ईंधन के दाम बढ़े हैं। पीएम ने वर्क फ्रॉम होम, मेट्रो उपयोग और एक साल तक सोना न खरीदने का संकल्प लेने की बात कही।

वैश्विक संकट का भारत पर असर

Narendra Modi ने रविवार को कहा कि मौजूदा समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। पीएम ने कहा कि भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है क्योंकि देश में तेल के बड़े कुएं नहीं हैं।

वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो उपयोग पर जोर

हैदराबाद में भाजपा की रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों को मेट्रो का अधिक उपयोग करना चाहिए ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

सोना खरीदने से बचने की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले युद्ध के समय लोग सोना दान में दे दिया करते थे। उन्होंने कहा कि आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में यह संकल्प लेना चाहिए कि अगले एक वर्ष तक किसी भी कार्यक्रम में सोना न खरीदा जाए। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!