सेंधवा
सेंधवा कॉलेज चलो अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए किया जागरूक
कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।

सेंधवा, जनोदय पंच। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में कॉलेज चलो अभियान के तहत महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा कॉलेज ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाया। साथ ही पालकों को भी अपने बच्चों को महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया।



