बड़वाह। एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज की फायर…सेफ्टी टीम की तत्परता ने बड़वाह के एमपीईबी सबस्टेशन यार्ड में लगी आग पर पाया काबू…

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित एमपीईबी सबस्टेशन के यार्ड में सुखी घास व कटीली झाड़ियों में शनिवार अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तेज हवा एवं सूखी घास के कारण आग पास की कॉलोनी क्षेत्र तक पहुंच गई। जिससे आसपास के रहवासियों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई। आग लगने की सूचना तत्काल एमपीईबी के इंजीनियर इमरान बेग द्वारा
एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज की फायर एवं सेफ्टी टीम के सुरक्षा विभाग प्रमुख बंटी राठौर को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही खोड़ी स्थित संस्था का फायर ब्रिगेड एवं सेफ्टी टीम सदस्य अंकित पटेल, दीपक मंडलोई और बाकि सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे तथा नगर पालिका फायर ब्रिगेट के साथ मिलकर आग बुझाने के कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
कंपनी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय रहवासियों द्वारा कंपनी की फायर एवं सेफ्टी टीम की तत्परता, साहस एवं मानवीय सहयोग की सराहना की गई। कंपनी प्रमुख बीवी कृष्णा रेड्डी एवं प्रबन्धक सुधीर तिवारी ने कहा कि समाज एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति कंपनी सदैव प्रतिबद्ध है तथा आपातकालीन परिस्थितियों में हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी।



