बड़वानी में खेत की मेड़ पर चल रहे जुए पर पुलिस की दबिश, 11 आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड खदान मोहल्ला के पीछे खेत की मेड़ पर जुआ खेलते मिले आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

जनोदय पंच। बड़वानी पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत की मेड़ पर दबिश देकर 29 हजार 500 रुपये और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
खेत की मेड़ पर चल रहा था जुआ
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड खदान मोहल्ला के पीछे खेत की मेड़ पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

11 आरोपी गिरफ्तार, नकदी जब्त
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से साबिर खान, जितेंद्र जमरे, दिलीप सोलंकी, कमलेश गोखले, मजहर मंसूरी, बलराम अजनारे, अनस खान, सतीश बामनिया, अरबाज खान, साजिद मंसूरी और दिनेश वास्कले को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बड़वानी निवासी हैं। मौके से 52 ताश के पत्ते और 29 हजार 500 रुपये जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका रही सराहनीय
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह, प्रशांत मिश्रा, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मंडलोई, अंतरसिंह रावत, योगेश्वर चौहान, पवन मंडलोई, दीपक वर्मा, यादवेंद्र पंवार, हितेंद्र मंडलोई, भूपेश बर्मन और बल्लुसिग की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बड़वानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



