खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली क्षेत्र के ग्राम बोरली में अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई, दो बोरवेल वाहन जब्त

शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, वैध अनुमति और दस्तावेज नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

जनोदय पंच। निवाली तहसील के ग्राम बोरली में अवैध नलकूप खनन की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो बोरवेल वाहनों को जब्त किया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा वैध अनुमति और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद वाहनों को थाना सेंधवा के सुपुर्द कर दिया गया।

बड़वानी जिले में शासन के निर्देशानुसार अवैध जल दोहन एवं बिना अनुमति नलकूप खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निवाली तहसील के ग्राम बोरली में अवैध नलकूप खनन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार निवाली अर्चना गिरवाल ने सुबह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण में मिला अवैध नलकूप खनन

निरीक्षण के दौरान ग्राम बोरली में बालू पिता हरसिंह भाबर, निवासी भाबरिया फलिया की निजी भूमि पर अवैध रूप से नलकूप खनन कार्य संचालित पाया गया। मौके पर बोरवेल वाहन क्रमांक जीजे 03 सीएल 9090 एवं जीजे 03 ईए 7837 मौजूद थे। वाहन चालकों रमेश पिता रूखड़िया एवं तुकाराम पिता गुल सिंह से नलकूप खनन से संबंधित वैध अनुमति एवं दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

दो बोरवेल वाहन जब्त, आगे की कार्रवाई प्रस्तावित

वैध अनुमति नहीं मिलने पर दोनों बोरवेल वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए ग्रामीण थाना सेंधवा के सुपुर्द किया गया है। मामले में भूमि स्वामी एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पानसेमल को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!