भोपाल में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 19 जिलों के एसपी बदले
जारी सूची में बड़ा बदलाव, सिंगरौली-सीवनी घटनाओं के बाद कई एसपी हटे, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

जनोदय पंच। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। एडीजी से एसपी स्तर तक फेरबदल हुआ, 19 जिलों के एसपी बदले गए। सिंगरौली और सिवनी मामलों के बाद कुछ अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
फेरबदल और कारण
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच चर्चा के बाद यह सूची जारी की। सिंगरौली बैंक डकैती के बाद SP मनीष खत्री को हटाकर AIG PHQ बनाया गया। सिवनी हवाला कांड के बाद SP सुनील कुमार मेहता को DCP इंदौर पदस्थ किया गया।
जिलों और अधिकारियों में बदलाव
प्रदेश के भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी सहित 19 जिलों के एसपी बदले गए। शैलेन्द्र सिंह चौहान, मयंक अवस्थी, शिव दयाल, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा, सिमाला प्रसाद, असित यादव, विवेक सिंह सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं।
अन्य प्रमुख पदस्थापनाएं
राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में रवि कुमार गुप्ता को ADG रेल भोपाल से ADG प्रशिक्षण, जबकि राजाबाबू सिंह को ADG प्रशिक्षण से ADG रेल भोपाल पदस्थ किया गया है। डी.पी. गुप्ता को ADG सामुदायिक पुलिसिंग, सोलोमन मिंज को ADG शिकायत/मानव अधिकार, अमित सिंह को DIG विसबल और अवधेश गोस्वामी को DIG PHQ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, मनीष अग्रवाल, मनोज कुमार राय, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा और सिमाला प्रसाद को DIG PHQ पदस्थ किया गया है। शैलेन्द्र सिंह चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल, मयंक अवस्थी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर, शिव दयाल को DIG PHQ तथा विवेक सिंह को DIG शहडोल बनाया गया है। इसके अलावा यांगचेन डोलकर, गुरकरण सिंह, अमन सिंह राठौड़, अनुराग सुजानिया, सचिन शर्मा, धर्मराज मीणा, समीर सौरभ, रजत सकलेचा, अगम जैन, सुंदर सिंह कनेश, सुनील कुमार मेहता, राजेश व्यास, प्रकाश चन्द्र परिहार, दिलीप कुमार सोनी, विक्रांत मुराव, आशीष खरे, अंकित जायसवाल, श्रुतकीर्ति सोमवंशी, मयूर खंडेलवाल, सोनाक्षी सक्सेना, शिराज के.एम., आनंद कलादगी, कृष्ण लालचंदानी, आयुष गुप्ता, आदर्शकांत शुक्ला, नरेन्द्र रावत, अभिषेक रंजन, राहुल देशमुख, रामशरण प्रजापति, मनीष खत्री और देवेंद्र कुमार पाटीदार सहित अन्य अधिकारियों को भी नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।



