अपराधइंदौर

इंदौर में ब्राउन शुगर तस्करी मामले में 48.50 लाख रुपये की संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद SAFEMA/NDPS एक्ट के तहत सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि की

जनोदय पंच। इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपियों से जब्त नकदी पर कार्रवाई की है। 516 ग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी के मामले में 48 लाख 50 हजार रुपये की राशि को SAFEMA/NDPS एक्ट के तहत राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।

516 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी बरामद

24 अगस्त 2025 को इंदौर क्राइम ब्रांच ने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा नाथ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से करीब 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई थी, जिसकी कीमत लगभग 96 लाख 60 हजार रुपये बताई गई थी। इसके साथ 48 लाख 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए थे।

नकदी के स्रोत की जांच शुरू

जांच के दौरान पुलिस को आशंका हुई कि जब्त नकदी मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई है। इसके बाद SAFEMA/NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत संपत्ति की जांच की गई। संबंधित दस्तावेज सक्षम प्राधिकारी मुंबई को भेजे गए।

सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि की

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग कार्रवाई की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, SAFEMA/NDPSA मुंबई के सक्षम प्राधिकारी ने NDPS एक्ट की धारा 68F(2) के तहत फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि की है।

इसके तहत 48 लाख 50 हजार रुपये की राशि को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी संपत्तियों की जांच जारी रखने की बात

पुलिस का कहना है कि भविष्य में बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच कर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!