अपराधखंडवा-बुरहानपुरखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर तस्करी में एक आरोपी को किया गिरफ्तार…पुलिस ने आरोपी के पास से 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर किया जप्त….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयंती माता रोड के जंगल से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रूपए बताई जा रही है।

थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन ने बताया कि सोमवार को थाना बड़वाह पर मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि, एक युवक जयंती माता रोड जंगल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर बड़वाह की ओर आ रहा है तथा किसी व्यक्ति को इसकी सप्लाई करने वाला हैं।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर संदिग्ध व्यक्ति की धरपकड़ करने हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा जयंती माता रोड पर मुखबिर के बताए गये व्यक्ति के आने का इंतजार किया थोड़ी देर के बाद टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए अनुसार एक व्यक्ति पैदल-पैदल जयंती माता रोड जंगल के रास्ते तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका।

जब उस व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि निवासी जाट मोहल्ला बड़वाह का होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा रवि की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला।

पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी रवि निवासी जाट मोहल्ला बड़वाह के कब्जे से 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपए को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 440/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्यवाही में राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में शकुन्तला डोडवे, उनि पवन अचाले, नितिन, अनिल, मनोज, रवि यादव, प्रवीण, रोहित, राकेश, आर. आयुष, वर्षा एवं थाना बड़वाह के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!