अपराधइंदौरमुख्य खबरे

इंदौर में कार पर स्टंट का वायरल वीडियो, भंवरकुआं पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को पकड़ा, माफी मंगवाई

इंदौर भंवरकुआं में खतरनाक स्टंटबाजी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त, आरोपी युवक गिरफ्तार

जनोदय पंच। इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कार मालिक प्रतीक पुत्र मनोज निहाले को साथियों सहित पकड़ा गया। लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई कर माफी मंगवाई गई।


 वायरल वीडियो से खुलासा

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कार नंबर MP13ZT7596 का ड्राइवर अपने साथी के साथ स्टंट करता दिखाई दिया। वीडियो में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए खतरनाक हरकतें की जा रही थीं, जिससे आम लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

टीआई संतोष दूधी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद भंवरकुआं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कार मालिक प्रतीक पुत्र मनोज निहाले निवासी भोलाराम इंदौर और उसके साथियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी और माफी मंगवाई।

सुरक्षा पर खतरा

पुलिस के मुताबिक इस तरह की स्टंटबाजी आम लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!