धार, झाबुआ, आलीराजपुर

खलघाट; नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न

खलघाट। पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विद्यालय के सभागार में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती पूजन से हुआ ।अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर मोतियों की माला से किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता उषा वर्मा मैडम ने अपने उद्बोधन में नारी की पूर्व स्थिति और वर्तमान स्थिति पर विचार व्यक्त किए। संस्था में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक माधुरी पाटीदार ने ष्कोमल है कमजोर नहीं तू ,शक्ति का नाम ही नारी हैष् और व्यावसायिक प्रशिक्षक (आईसीटी)टीना केवट ने ष्ये बेटियाँ तो बाबुल की रानियाँ हैष् कविता प्रस्तुत की।


संस्था प्राचार्य अलका भदौरिया ने ष्नारी शक्ति वंदन अधिनियमष् की जानकारी दी। उन्होंने सभी उपस्थित बेटियों और मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए साहस की प्रतीक महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, माता जीजा बाई, पन्ना धाय सहित वर्तमान में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, गृहिणी, मजदूर सहित समाज के सभी क्षेत्रों में कार्यरत नारी शक्ति के योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए इन महान नारी शक्तियों से जीवन में शिक्षा और प्रेरणा लेकर स्वयं को सशक्त बनाकर देश की सेवा करने की बात कही। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।। कार्यक्रम संचालन संस्था के शिक्षक विजय शर्मा ने किया।इस अवसर पर पीएम श्री स्कूल खलघाट स्टॉफ सहित कन्या मिडिल स्कूल स्टॉफ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विद्यालय केछात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को टॉफी वितरित की ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!