धार, झाबुआ, आलीराजपुर

खलघाट। मोहित सुरेन्द्र प्रजापत 12 वीं बोर्ड परीक्षा (कृषि संकाय) जिले में प्रथम

खलघाट। पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट के छात्र मोहित सुरेन्द्र प्रजापत कक्षा 12वीं ने बोर्ड परीक्षा में कुल पूर्णांक 500 में से 476 अंक प्राप्त कर 95.2ः प्राप्तांक के साथ धार जिले में कृषि संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खलघाट से 12 किमी दूर ग्राम चिचली विकास खंड कसरावद जिला खरगोन से नियमित विद्यार्थी के रूप में मोहित प्रजापत एक आदर्श और अनुशासित छात्र रहे है । मोहित ने चर्चा में बताया कि घर पर अंकल जी और माता-पिता पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करते और स्कूल में कृषि संकाय सहित सभी विषय शिक्षकों और संस्था प्राचार्य अलका भदौरिया मैडम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत से ही प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई की और वार्षिक परीक्षा के एक महीने पहले प्रतिदिन 8 से 10 घंटे नियमित पढ़ाई की।अब च्।ज् परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है और कृषि विभाग में सेवा करने की इच्छा जताई है।


इसी तरह विद्यालय के विभिन्न संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रध्छात्राएं इस प्रकार है –
गणित संकाय में शिवम राजेश शर्मा 85ः, जीव विज्ञान संकाय में कु.वर्षा सुरपाल 81.6ः, कॉमर्स संकाय में आशुतोष राजे सिंह 85.5ः, कला संकाय में कु. पूजा कैलाश उचावरे 78.2ः अंक प्राप्त कर शाला स्तर पर अपने संकाय में प्रथम रहे।
छात्र तोहिद सरफराज खान 75ः प्राप्तांक के साथ कक्षा 10वीं में शाला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।।
छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता पर सभी मित्रों और पीएम श्री विद्यालय प्राचार्य व स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी बोर्ड परीक्षा प्रभारी विज्ञान शिक्षक अनिल पाटीदार ने दी ।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!