खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। बड़वाह के जयंती माता रोड़ स्थित CISF की सुरक्षा बावंड्रीवाल का नुकीला एंगल फसा बालक के जबड़े में… इंदौर किया रेफर…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह में बच्चों के खेल में CISF की सुरक्षा बावंड्रीवाल मे लगा नुकीला एंगल 16 वर्षीय बालक टैटू पिता बलराम के गले को चीरता हुआ मुंह के बाहर निकल गया।

जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन की मदद से काटने के बाद निकाला गया। जिसके बाद बालक को नगर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।

घटना के दौरान मौजूद महेश बृजवासी व नन्नी बाई ने बताया कि नगर के जयंती माता रोड़ स्थित वार्ड क्रमांक 2 में निवासरत बच्चे रोड़ पर खेल रहे थे।

उसी दौरान एक बच्चे की चप्पल रोड किनारे स्थित CISF की बनी बावंड्रीवाल के उस पार फेक दी बच्चे की जिद के कारण बालक चप्पल लेने के लिए दीवार के उस पार उतरा व चप्पल को फेंककर दे दी व वापस आने के दौरान वह दीवार पर चढ़ा लेकिन उस पर पैर फिसलने या उसके टूटने के दौरान बैलेंस बिगड़ने के दौरान दीवार में लगा नुकीला एंगल उसके गले व जबड़े को चीरता हुआ मुंह से बाहर निकल आया।

उसके बाद रहवासियों व कटर मशीन की मदद से सरिए को काटकर मौके पर मौजूद 112 डायल पुलिस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां से प्रथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!